फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: शादी के छह साल बाद पति कर रहा पहचानने से इंकार, मेरी बच्ची का क्या होगा? महिला ने लगाई गुहार

Sun, 20 Aug 2023 05:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार परामर्श की बैठक आयोजित हुई। इसमें एक महिला ने कहा कि शादी के छह साल बाद मेरा पति मुझे पहचाने से इंकार कर रहा है। मेरी एक बच्ची भी है। उसके भविष्य का क्या होगा।
विज्ञापन
मऊ पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के छह साल बाद मेरा पति मुझे पहचाने से इंकार कर रहा है। मेरी एक बच्ची भी है। उसके भविष्य का क्या होगा। रविवार को मऊ पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक महिला ने यह गुहार लगाई। महिला ने कहा कि 2017 में मेरे साथ एक मंदिर में एक समाजिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विवाह किया था। लेकिन बीते दो वर्ष से यह मुझे अपने साथ रखना तो दूर अब पहचानने से इंकार रहे हैं। जबकि इस विवाह का प्रमाण पत्र मेरे पास है।

विज्ञापन


परिवार परामर्श की सदस्यों ने इस मामले में महिला के पति से बातचीत कर इस मामले को निस्तारित करने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने महिला और उसकी बच्ची को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सदस्यों ने महिला की शिकायत पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया।

इस दौरान एक दूसरा मामला प्रौढ़ पति-पत्नी का आया। इसमें युवा बच्चों की मां ने अपने पति को इस उम्र में तमाम आरोप लगाकर परेशान करने का आरोप लगाया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बेवजह शक पर छोटे- छोटे बात को बढ़ाकर विवाद करती है। इस दौरान उपस्थित महिला के बेटे ने खुद अपनी मां के आरोपों को गलत साबित किया। बेटे ने बताया कि मां के शंका की वजह से घर का माहौल खराब है। वहीं पति ने कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो बदनामी के कारण बेटी की शादी कैसे होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आधे घंटे की मशक्कत के बाद सदस्यों ने पति-पत्नी को बच्चों के भविष्य और समाज का हवाला देकर समझौता कराया। पत्नि को हिदायत भी दी गई। परिवार परामर्श में कुल 41 मामले आए। 18 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान चार दंपति ने आपसी विवाद सुलह करते हुए फिर से साथ रहने का फैसला किया। जबकि 12 मामलों में पीड़ितों की उदासीनता अथवा मामला कोर्ट में चलने के कारण बंद कर दिया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, उपनिरीक्षक आत्मा सिंह, सोनी सिंह आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें