फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पति ने अपहरण की दर्ज कराई थी प्राथमिकी, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
सरायलखंसी थाने में मौजूद झूठे अपहरण की साजिश में गिरफ्तार पति-पत्नी और प्रेमी। संवाद
विज्ञापन
सरायलखंसी पुलिस ने शनिवार की शाम को अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी गीता देवी, पति सुरेमन राम और झारखंड निवासी प्रेमी उमेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बीते 26 फरवरी को पति सुरेमन कुमार ने उसकी पत्नी गीता देवी के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कॉल डिटेल निकालने के हुए पत्नी के नंबर पर होने वाले बात की पूरी डिटेल ली।
कॉल डिटेल के अनुसार महिला की बात झारखंड निवासी उमेश सहित कुल छह अन्य लोगों से रोज बात होने के तथ्य सामने आए। महिला के नंबर का लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने चंदौली मुगलसराय से प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महिला तीन बच्चों की मां है और अपने पति के साथ मिलकर अपहरण की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के बीच प्यार हुआ, दोनों कई बार मुलाकात भी कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें