फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, डायरिया के मरीज 6% बढ़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
मऊ। गुरुवार शाम हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत शुक्रवार को ज्यादा देर नहीं टिक सकी। सुबह बादलों के बीच हल्की धूप निकलने के बाद दिन चढ़ते ही धूप तेज हो गई और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब सेहत पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया के मरीजों की संख्या में करीब पांच से छह फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। रोजाना 45 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार तड़के आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते सुबह हल्की धूप रही, लेकिन कुछ ही देर में धूप तेज हो गई। गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली थी, मगर शुक्रवार को बढ़ी उमस ने फिर परेशानी बढ़ा दी।
दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहा। वातावरण में आर्द्रता 79 प्रतिशत रही और छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें