फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिकाना हक के लिए होटल में तोड़फोड़

विज्ञापन
नगर के शहीदी रोड स्थित शाहजहाँ होटल में की गई तोड़फोड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याज मुहम्मदपुरा मुहल्ले में मौजूद शाहजहां होटल के मालिक की मौत होने पर मालिकाना हक लेने गई, तीसरी पत्नी से पहली और दूसरी पत्नी के बच्चों ने विवाद कर लिया। बात बढ़ने पर होटल में जमकर तोड़फोड़ हुई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को डांटफटकार कर हटाई। इस दौरान दोनों पक्ष घंटो कोतवाली में जमें रहें। हालांकि बात करने पर कोतवाली प्रभारी रामजी सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में लंबित है, ऐसे में पुलिस अपने मन से क्या कर सकती है?
विज्ञापन

बताते चले न्याज मुहम्मदपुरा मुहल्ला निवासी स्व. डा. शमीम ने तीन शादियां की थी, इसमें पहली पत्नी शाहजहां की मौत होने पर उन्होंने साली नरगिस से विवाह कर दिया। शाहजहां से एक संतान डा. सलीम जावेद तथा दूसरी पत्नी से तीन संतानें हुई। इस बीच वर्ष 2009 में डा. शमीम ने तीसरी शादी शहर के मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी शाहिस्ता बानों से कर लिया।
शाहिस्ता के अनुसार स्व. पति से उनके तीन संतानें हैं, इसमें दो बेटियां एक बेटा है। बीते 14 जुलाई 2019 को डाक्टर की मौत हो गई। इसके बाद शाहिस्ता तीनों बच्चों के साथ पिता के घर आकर रहने लगी। इस दरम्यान वह खर्च आदि के लिए अपनी बेटी को होटल पर भेजी। शाहिस्ता का आरोप है कि उसकी बेटी को सलीम जावेद ने डांटकर भगा दिया। इस्लाम के नियम के अनुसार नवंबर माह में उद्दत पुरी होने पर वह घर से निकलकर खुद होटल पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान सलीम ने उसके साथ भी बत्तमीजी किया। साथ ही उसे हक हिस्सा देने से इंकार कर दिया। इस पर शनिवार को वह अपने मायके के लोगों के साथ मालिकाना हक लेने पहुंची। इस दौरान उसके पहली और दूसरी सौतन की संतानों ने उससे विवाद कर उसे मारने के लिए हमलावर हुए।
इस दौरान उसे फंसाने के लिए होटल में तोड़फोड़ भी किए। लेकिन बात करने पर डाक्टर की दूसरी जीवित पत्नी नरगिस ने बताया कि उन लोगों ने उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं किया। बल्कि कोर्ट का फैसला आने के बाद उसे हक हिस्सा देने की बात बोले। जबकि कोतवाली पुलिस ने कोई तहरीर आदि मिलने से इंकार किया। बोले कोर्ट में मामला है, ऐसे में वो इस मामले में अपने मन से कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें