फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिगरेट के पैसे मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मुहल्ला में एक दुकानदार को सिगरेट के रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने पीट दिया। साथ ही आरोपियों ने उसके दुकान में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। दर्ज मुकदमे के अनुसार रसूलपुर निवासी जफर इस्लाम ने बताया कि उसकी मुहल्ले में ही पान सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक की दुकान है।
रविवार की रात रात 8 बजे रसूलपुर निवासी अनवर जमाल पीड़ित के दुकान से सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक लिया। पैसा मांगने पर गालीगलौज करने लगे, विरोध करने पर अनस, आसिफ अबू हुरैरा, एहतेशाम, ताजुल आरफीन, और नुरुल्लाह ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पीड़ित को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह रात में दुकान बंद कर घर जा रहा तो आरोपियों ने घेर कर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें