फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर गर्भवति महिला से होमगार्ड ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर मुहल्ला निवासी गर्भवती महिला ने अपने पड़ोसी और उसके बेटे सहित चार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि आरोपित किए गए सभी ने उससे मारपीट किया। इसके चलते उसका तीन माह का गर्भ खराब हो गया।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी रिंकी देवी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड के परिवार से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उसके परिवार के सदस्यों के न रहने पर होमगार्ड और उसके पुत्र सहित चार लोग घर में जबरदस्ती घुस आए और उससे पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने छेड़छाड़ का प्रयास भी किया। आरोप लगाया कि दोनों के मारपीट से उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि यह मामला दो घरों की महिलाओं के बीच का विवाद है। फिलहाल पुलिस एक पक्ष की महिला की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें