फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में जिले के विकास पर चर्चा

Sat, 07 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सिंधी कालोनी स्थित मुस्लिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मऊ के विकास और आपसी सौहार्द पर बात हुई।
विज्ञापन


 सभी ने एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मऊ काफी अच्छा शहर है।

 यहां के लोगों का सहयोगात्मक रवैया है। यहां पर सभी लोगों को सब कुछ भुलाकर मऊ के विकास पर बात करनी चाहिए क्याेंकि मऊ का विकास होगा तभी यहां के लोगों का विकास संभव है।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि मऊ हर क्षेत्र में काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। ऐसे मेें मऊ के लोगों को आपसी सौहार्द बनाकर रहने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कम खाए लेकिन अपने बच्चों को अच्छी तालीम दे क्योंकि आज के दौर में बिना तालीम के कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है।

होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने सभी को होली की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मऊ के सभी लोगों को इसके विकास के लिए आगे आने की जरूरत है

क्योेंकि एकता में बड़ी शक्ति होती है और आज एकजुट होकर अपने शहर के विकास में सभी को सहयोग देने की जरूरत है। समारोह का संचालन इम्तेयाज नदीम ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से वसी अहमद नोमानी अधिवक्ता, पूर्व विधायक इम्तेयाज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व नगर पालिका तैयब पालकी, भाजपा नेता भरतलाल राही, सपा नेता अल्ताफ अंसारी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी, वीरेंद्र कुमार, डा. रामगोपाल गुप्ता, वीरेंद्र इंजीनियर, रामचंद्र सिंह, डा. जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें