फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन से बढ़ता है सौहार्द

Sun, 15 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कई संगठनों की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन



चौरसिया समाज की ओर से रविवार को एक  मैरिज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शाहीना जमाल ने कहा कि होली मिलन से समाज में सौहार्द व सद्भाव का रंग चटख हो जाता है।


इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शिवा ने कहा कि होली मिलन समारोह के बहाने हम अपने समाज के सुख दुख में साझीदार होते हैं।


समारोह में समाज के पूरे जनपद के कोने-कोने से आए हुए स्वजातीय बंधुओं ने आपसी कटुता भुलाकर समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा पेश फागुनी गीतों पर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन



इस मौके पर विंध्याचल चौरसिया, अशोक चौरसिया, उमाशंकर चौरसिया, महेंद्र चौरसिया,  मोहन चौरसिया, मोहन चौरसिया, विजय चौरसिया, रामवृक्ष चौरसिया, पूनम चौरसिया, शीला चौरसिया, रिंकी चौरसिया आदि शामिल थे।


 इसी क्रम में अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ की ओर से नगर के भीटी स्थित सुदामी देवी शिक्षा निकेतन के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


इसमें दूर दराज से आए स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में जब तक उच्च शिक्षा का प्रतिशत नहीं बढ़ेगा तब तक तरक्की संभव नहीं है।


स्वजातीय बंधुओं को अपने खर्च में कटौती कर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की जरूरत है। समाज में नशाखोरी तथा व्याप्त कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें