फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हिंयुवा ने सीएम के जन्मदिन पर किया धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर करजौली स्थित सरयू दास बाबा आश्रम में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में पौधरोपण, धार्मिक अनुष्ठान और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम परिसर में पौधरोपण से हुई। कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर आश्रम की गौशाला में गौसेवा भी की गई। वहीं मुसहर बस्ती में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, अमित राणा, अभिषेक सिंह ‘विक्की’, नंदू सोनकर, बबलू बरनवाल, मनोज ओम, राघवेंद्र सिंह बघेल, भैरव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें