फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में तीखी बहस और हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आदर्श नगर पंचायत घोसी के सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक विभिन्न मुद्दों को लेकर चेयरमैन और सभासदों के बीच तीखी बहस हुई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

हंगामे के बीच एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नगर के विकास, निर्माण कार्य, सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने की।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि से हुई। इसके बाद नगर में चल रहे निर्माण कार्यों और प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा शुरू हुई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सभासदों ने नियमित सफाई, नालियों की सफाई और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। नगरवासियों को पर्याप्त और सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के साथ खराब पड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने पर भी चर्चा हुई। मार्ग प्रकाश व्यवस्था को लेकर सभासदों ने अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था कराने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग रखी। सभासदों ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता होनी चाहिए।न
चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड स्तर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सभासदों की ओर से उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि नगर की सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, मनोनीत सभासद रूपेंद्र भारती, राजेश मौर्य और डॉ. नागेंद्र सिंह, सभासद संघ अध्यक्ष जुल्फेकार अहमद, सरफराज अहमद, नेहाल अख्तर, माजिद अंसारी, आफताब अहमद, प्रेमचंद यादव, अजीत सोनकर, खुर्शीद आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें