फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व विधायक अब्बास अंसारी मामले में 24 जून को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) राजीव कुमार वत्स की अदालत में शनिवार को पूर्व विधायक अब्बास अंसारी से जुड़े मामले की सुनवाई 24 जून को होगी। अब्बास ने दो साल की सजा सुनाए जाने के फैसले को चुनौती दी। अदालत ने 31 मई को सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश ने मामले में स्टेट की ओर से आपत्ति दाखिल करने और विपक्षी संख्या दो वादी मुकदमा गंगाराम बिंद को दोबारा नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही अब्बास अंसारी की अंतरिम जमानत को 24 जून तक बढ़ाने का आदेश दिया। मामला शहर मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में अदालत ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया था और दो साल की सजा सुनाई थी। 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें