फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिता का आरोप, गुंडा एक्ट के आरोपी ने मारी थी गोली, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नोनियापुर मोड़ के पास हुई गोलीकांड को लेकर घायल युवक के पिता ने गुंडा एक्ट के आरोपी पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से छह मुकदमे दर्ज है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि नोनियापुर निवासी जोगेंद्र राम ने बताया कि उसका बेटा अखिलेश कुमार बीते बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा से लौटते समय उसे गुंडा एक्ट का आरोपी प्रियांशू यादव ने उसे निशाना बनाकर फायर कर दिया, इस हमले में उसके बेटे के कमर में गोली लगी। बताया कि इस आरोपी पर छह मुकदमा दर्ज है। उधर इससे पहले गोलीकांड की सूचना मिलने पर एएसपी महेश सिंह अत्री घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें