फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मरीज के गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में दो माह बाद बीते दिवस संक्रमित मिली महिला मरीज के गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां टीम ने 72 लोगों की जांच की। वहीं शनिवार को 363 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। शुक्रवार को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में जांच में क्षेत्र के चिरैयाकोट के पचीस्ता मोलनापुर की एक 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिली।
विज्ञापन

शनिवार को रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीम प्रभारी सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. फिरोज खान, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नीरज कुमार की टीम महिला संक्रमित के गांव पहुंची। टीम ने यहां 36 लोगों की जांच एंटीजेन से जबकि 36 लोगों की जांच आरटीपीसीआर से की। एंटीजेन टेस्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे पहले जिला मुख्यालय पर 362 संदिग्धों की एंटीजेन से जांच की गई, इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं एक मात्र आए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में भी कोई मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक संक्रमित मरीज है, जबकि अब तक 8 हजार 334 मरीज मिल चुके है। इसमें 8 हजार 253 मरीज रिकवर हो चुके है, इसमें 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें