मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
96 चिकित्सकों की टीम ने 2205 मरीजों का उपचार की। मेले में 47 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 190 मरीजों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट पर हुआ।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 69 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 51 मरीजों का और छोटी महरनिया में 38 और डोमनपुरा में 58 मरीजों का उपचार किया गया।बीते कई मेलों की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में 190 मरीजों का उपचार किया गया।
जबकि अदरी में 59, भातकोल में 95, काझाखुर्द पीएचसी पर 124 मरीजों का, कसारा पीएचसी पर 61, कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर 51 मरीजों का उपचार किया गया। इसीक्रम में मधुबन पीएचसी पर 85, मझवारा पर 60 मरीजों उपचार किया गया। मेले में 96 चिकित्सकों की टीम ने 211 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से 2205 मरीजों का उपचार किया। उपचार पाने वाले में 10121 पुरुष, 258 बच्चे, 926 महिला शामिल रहीं।मेले में 47 मरीजों के उपचार के बाद बेहतर उपचार