फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा में भिड़े दो गांवों के लोग

Wed, 29 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में आयोजित यज्ञशाला में परिक्रमा करने के दौरान मंगलवार की आधी रात दो गांवों के युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। हंगामा देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में भारी संख्या में पुलिस यज्ञ स्थल पर पहुंच गई। पुलिस देख पिटने और पीटने वाले सभी भाग खड़े हुए। इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करने वाले एक छात्र को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। समाचार लिखने तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर पंचायत कर रहे थे।
विज्ञापन



 नगवा में कई दिनों से यज्ञ चल रहा है। श्रद्घालु दिन रात यज्ञ में पहुंच रहे हैं। बताते हैं कि बाजपुर के कुछ लोग रात लगभग 12:30 बजे यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे।  इसी दौरान किसी बात को लेकर नगवा और बाजपुर के युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। यज्ञ के आयोजकों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही गांवों के युवकों ने उनकी बातें नहीं सुनी। दोनों ही गांवों के युवक धार्मिक आयोजन की महत्ता को ताक पर रखकर एक दूसरे से भिड़ गए और एक दूसरे पर लात घूसों और जूतों चप्पलों से आक्रमण करने लगे। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष और रतनपुरा चौकी प्रभारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगवा यज्ञस्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बवाल करने वाले युवक भाग खड़े हुए। इसमें वे भी शामिल रहे जिनकी काफी पिटाई हुई थी लेकिन वे चले गए।


इधर बवाल बढ़ता देख नगवा निवासी विशाल यादव जो काफी दिनों से इलाहाबाद में पढ़ाई करता है, अपनी बाइक स्टार्ट कर घर जाने के लिए निकला तब तक लोगों ने यह कहकर उसे पकड़ लिया कि यह भी बाजपुर का ही है। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे साथ लेकर चली गई। इस प्रकरण में समाचार लिखने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी लेकिन विशाल के परिजन और नगवा गांव के लोग थाने पर जमे थे। इस बारे में सीओ मधुबन आनंद कुमार का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें