फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बढ़ने लगा है सबका हाथ

Wed, 29 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
निर्मल तमसा अभियान के तहत नगर क्षेत्र के ढेकुलियाघाट पर श्रमदान करते एयर इंडिया क्रिकेट क्लब और प्रकाश हास्पिटल के कर्मचारी।
विज्ञापन
 तमसा अभियान के 16 वें दिन भी लोगों के उत्साह और जिलाधिकारी के प्रयास से काम काफी प्रगति पर है। अमर उजाला के इस अभियान में हर किसी का सहयोग मिल रहा है तो प्रशासनिक अधिकारी सुबह छह बजे ही घाटों पर सफाई कराने एवं खुद का श्रमदान करने के लिए पहुंच जा रहे हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी हर दिन आकर तमसा निर्मलीकरण के अभियान का ना सिर्फ निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि वह श्रमदान कर लोगों में उत्साह भी भर रहे हैं। बुधवार को बसपा नेता मनोज राय अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे और खुद श्रमदान कर घंटों इस अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन



तमसा सफाई अभियान के 16वें दिन  हनुमान घाट पर नदी के बहाव में अवरोध बने मलबे को जनसहयोग से हटा दिए जाने के बाद अब यहां पर लगे लोग साफ सफाई पर ध्यान दे रहें हैं। इस घाट की सफाई की जिम्मेदारी श्री गंगा तमसा सेवा समिति ने लिया था। इस संगठन के लोगों का जज्बा देखते ही बन रहा है। पूरे सेक्टरों में सबसे अधिक निर्मल सफाई यहीं दिख रही है। जिलाधिकारी ने यही से तमसा अभियान की शुरुआत भी की थी। दूसरा भागीरथ प्रयास गायघाट पर प्रशासन, पत्रकार, शारदा नरायन हास्पिटल एवं आईएमए सहित नगर के विभिन्न लोग कर रहे हैं। शेरशाह सुरी के जमाने के बने पुल के मलबे को हटाने में हालांकि अभी 40 प्रतिशत ही सफलता मिली है, लेकिन यह सफलता देख हर कोई सार्थक प्रयास की दाद दे रहा है।

अभी भी यहां ड्रिल मशीनें मलबे के बड़े बोल्डरों को काटने में लगी हैं। इसके मलबे को यहां साफ सफाई के लिए आने वाले लोग मानव श्रृंखला बनाकर एक दूसरे के सहयोग से हटा दें रहे हैं।  उधर, डीएम ने 16 दिन बाद भी गया घाट के मलबे को ना हटते देख इसमें सेतु निगम का सहयोग लेने का प्रण लिया है। इस कार्य के लिए सेतु निगम से बात चल रही है। इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपया खर्च किया जाएगा। बड़ी मशीनें मंगाकर इस मलबे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें