फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख शांति समृद्धि के लिए किया हवन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के कस्बा में शुक्रवार को आर्य समाज के लोगों ने क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए हवन पूजन किया। इसमें कपूरचंद, संतोषी देवी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परिवार सहित यज्ञ में आहुतियां दी।
विज्ञापन

यज्ञ का शुभारंभ नवग्रह व भूमि पूजन के साथ हुआ। आचार्य मुकेश पाठक, रमेश आर्य, प्रवीण आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इसके उपरांत प्रसाद बांटा गया। आचार्य मुकेश पाठक ने कहा कि आत्मिक मानसिक व शारीरिक शांति हासिल हो जाए तो अन्य रोग भी दूर हो जाते हैं। अपने घरों में यज्ञ अवश्य करना चाहिए। कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हर नागरिक को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। चेहरे पर मास्क पहनकर व शारीरिक दूरी बनाए रखकर खुद व समाज को सुरक्षित किया जा सकता है। घरों में यज्ञ करके वातावरण शुद्ध व पवित्र बनाया जा सकता है।उन्होंने सभी लोगो से अपील किया कि आप सभी लोग इस वैश्विक महामारी में प्रशासन का साथ दें, घरों में रहें आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकलें। अंत मे उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि घरों में रहकर निरंतर हवन यज्ञ व अराधना करते रहना चाहिए। इस दौरान पंकज मद्धेशिया, नीरज, धीरज, अंकित, देव, चंदा देवी, रागनी, पुष्पा, मुनाकी, शालनी, पलटन प्रसाद, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें