नगर के इमिलिया स्थित ग्राउंड पर आयोजित मैंच में शाट लगाता हरियाणा का बल्लेबाज।संवाद
नगर के इमिलिया स्थित वेदांत क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित पांच मैचों की सीरीज में बुधवार को तीसरा मैच खेला गया। जिसमें जीशान और सूरज के अर्धशतक से हरियाणा ने मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। सौरभ श्रीवास्तव के 70 रन और राजा चौहान के 57 रन के दम पर टीम 39.4 ओवर में 257 रन पर सिमट गई। हरियाणा के गेंदबाज आदर्श ने 4 विकेट, सूरज और वैभव को 2-2 विकेट लिए।
जीशान को एक विकेट मिला। 258 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम के दोनों ओपनर ने जीत की नींव रखी। जिसमें ज़ीशान ने 65 रन और सूरज ने 79 रन बनाया।
हरियाणा के बल्लेबाज शिवम झा ने भी अर्धशतक पूरा कर मैच जिताया। वेदांत क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राघव को 2 विकेट, प्रवीण और राजा चौहान को 1-1 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच सूरज चौहान रहे। अंपायर के भूमिका में अंतिम सिंह और बृजेश सिंह राजू रहे। वही स्कोरर सुंदरम दुबे
रहे।