फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुबह साढ़े आठ बजे खुलना था, साढ़े नौ बजे तक बंद रहा कंपोजिट विद्यालय हैबतपुर, बाहर इंतजार करते रहे बच्चे

विज्ञापन
मधुबन के कम्पोजिट विद्यालय हैबतपुर पर स्कूल खुलने के समय तक ताला न खुलने के कारण गेट के बाहर खड
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के हैबतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे तक बंद रहा। जबकि स्कूल के खुलने का समय साढ़े आठ बजे है। बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दी। बीएसए के आदेश पर आनन फानन में शिक्षकों ने विद्यालय के गेट का ताला खोलकर बच्चों को प्रवेश कराया। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक समय निर्धारित किया है। शिक्षकों को सुबह 8.30 बजे तक ही विद्यालय में आना अनिवार्य है। लेकिन कई विद्यालयों के शिक्षकों की अनियमित दिनचर्या से अभिभावक चिंतित रहते हैं। शनिवार को दोहरीघाट ब्लॉक के हैबतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट का ताला 9.30 बजे तक बंद रहा। जबकि विद्यालय में छह शिक्षकों की तैनाती है। बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। एक व्यक्ति ने दूरभाष के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन फानन में पहुंचे दो अध्यापकों ने विद्यालय का ताला खोलते हुए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराया।
-
वर्जन
मामला संज्ञान में आने पर विद्यालय में पठन पाठन शुरु कराया गया। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। समय पर विद्यालय न आने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार उपाध्याय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें