फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीसरे दिन विधायक के पैतृक घर पहुंच कर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
घोसी में विधायक स्व.सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रस
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय क्षेत्र के भावनपुर गांव निवासी एवं घोसी के सपा विधायक स्व सुधाकर सिंह के निधन के तीसरे दिन समाजसेवियों सहित जनप्रतिनिधियों ने उनके पैतृक घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सपा विधायक स्व सुधाकर सिंह के आवास पर शनिवार को पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि समाज के अमूल्य धरोहर को हमने खो दिया है। उनका निधन समाज की अपूर्णीय क्षति है। सपा विधायक स्व. सुधाकर सिंह के घर पहुंचने वालों में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पटेल, रामपुर के सांसद मौलाना मोहीबुल्लाह मदनी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें