मऊ। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हबीबुल्लाह टांडवी के नगर में प्रथम आगमन पर मदरसा हंफिया अहले सुन्नत बहरुल उलूम कमेटी
के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ हबीबुल्लाह टांडवी को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनने पर मदरसा कमेटी के अब्दुलरहमान शम्सी व फ़ैयाज अहमद ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी लगनशीलता से करूगा। केेंद्र सरकार की तरफ से जो भी जनहित की योजना चलाई जा रही हैं उसे मैं अपने अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर अवगत कराऊंगा।
साथ ही बुनकरों के उन्नति के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। इस मौके पर मुहम्मद अशरफुल हसन शम्सी, अमरनाथ मद्धेशिया, गामा यादव, दीपक गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, वेद गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता हाजी गुलजार अहमद ने किया।