फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने बाद भी सपा नेता की हत्या का नहीं खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के शेखवलिया गांव निवासी सपा नेता व पूर्व प्रधान बिजली यादव की हत्या का राज लगभग पांच महीने बाद भी खोल पाने में पुलिस नाकाम है। सपा नेता के हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न हो पाने से परिजनों में पुलिस के प्रति निराशा है। मृतक की पत्नी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, गवर्नर, सीएम, डीजीपी, डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सपा नेता व पूर्व प्रधान बिजली यादव की विगत 12 जनवरी को सुबह टहलने निकले थे। घर से 400 मीटर की दूरी पर एक स्कूल के सामने पहले से घात लगाये बदमाशों ने सिर में गोली मार कर सपा नेता एवं पूर्व प्रधान को मौत की नींद सुला दिया था। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने हत्याकांड का खुलासा एक सप्ताह में कर देने की भरोसा मृतक के परिजनों एवं सपा नेताओं को दिया था। लेकिन घटना के लगभग चार पांच माह बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर है।जिससे मृतक का परिवार पूरी तरह दहशत में है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान और सुधाकर सिंह, महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, शिवप्रताप यादव मुन्ना आदि ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तरी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें