फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम जी के मंदिर में... श्री श्याम निशानोत्सव कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु

Tue, 04 Mar 2025 06:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान भगवान का श्रृंगार किया गया और उत्साह जताया।
विज्ञापन
नाचते हुए भक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री श्याम संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन किया।जिसमें मंगलवार को नगर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें रास्ते भर हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। वहीं लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए ।

विज्ञापन


दो दिवसीय निशानोत्सव कार्यक्रम में सोमवार कर रात नगर के  सहादतपुरा स्थित कामना सिद्धि श्री श्याम मंदिर सहादतपुरा मऊ में खाटू नरेश श्री श्याम बाबा सरकार  का भव्य श्रृंगार  मालाओं से किया गया।इसके पश्चात श्याम संघ के सदस्यों द्वारा गणेश जी का आह्वान कर भजन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में कानपुर से आए गायक अभिषेक शुक्ला  द्वारा मीठे मीठे भजन "मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरा श्याम सँवरा है।गहरा हो नाता बाबा का जिनसे मिलने को आता बाबा है उनसे। आ गया लो मेला मेरे श्याम का,कभी न कभी कही न कही मेरा श्याम सलोना आएगा अपना मुझे बनाएगा' भजन सुना कर भक्तो को मस्ती में सरोबार कर नाचने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्याम प्रभु को मंदिर पुजारी ललित पांडेय द्वारा सवामणी का भोग लगाया गया।साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को सुबह नगर के राजस्थान भवन से भव्य श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकली।जिसमें श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल रहे।

निशान यात्रा नगर के गोला बाजार,सदर चौक, सिंधी कालोनी, बालनिकेतन,रोडवेज होते हुए आजमगढ़ तिराहा स्थित श्री कामना सिद्धि श्री श्याम मंदिर सहादतपुरा पर जाकर विश्राम लिया। इस दौरान यात्रा में शामिल महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर  फूल और गुलाल उड़ाए।

साथ ही पूरे रास्ते बाबा की मस्ती में झूमते नाचते रहे।इस दौरान मुख्य रुप से श्री श्याम संघ के मंत्री आलोक खंडेलवाल  सत्यदेव केड़िया, बिट्ठल दास गुजराती,संजय खंडेलवाल,सत्यनारायण परमान्दका,सुनील गुप्ता,रमेश परमानंदका,अरुण अग्रवाल संजय,राजीव, आकाश, रोहीत, गौरव, विनोद ,राकेश,अनूप रत्नेश, नितिन,गौरव, सुनील कल्यानीया,रवि, धनराज,अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें