फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौकरी और कर्जमुक्ति का झांसा देकर 1.52 करोड़ रुपये जीएसटी का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ / दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव निवासी रूद्र कुमार को रोजगार देने और कर्ज से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर 1.52 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले का मामला सामने आया है। रूद्र की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने समीर, अमित कुमार, आर्यन देशमुख, कुलदीप खटीक और विनय ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार रूद्र कुमार अत्यधिक कर्ज के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। रूद्र ने बताया कि कर्ज चुकाने और रोजगार की तलाश में वह घर से बाहर निकला। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात राजस्थान के जोधपुर निवासी समीर से हुई।
समीर उसे अपने साथ ले गया और अगले दिन रोजगार का भरोसा देकर बिहार की राजधानी पटना भेज दिया। पटना में रूद्र की मुलाकात सिवान निवासी अमित कुमार और नोएडा निवासी एक युवक से हुई।
विज्ञापन

ये लोग रूद्र को दिल्ली ले आए, जहां उसकी मुलाकात नवी मुंबई निवासी आर्यन देशमुख, भोपाल निवासी कुलदीप खटीक और विनय ठाकुर से कराई गई। आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि यदि वह अपने नाम से जीएसटी पंजीकरण करवाकर कंस्ट्रक्शन का ऑफिस खोल लें, तो उसका पूरा कर्ज 2 से 3 महीने में समाप्त करवा देंगे।
झांसे में आकर रूद्र ने घर आकर अमित कुमार के साथ मिलकर एक फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके लिए घोसी कोतवाली के हाजीपुर पिढ़वल मोड़ के पास किराये पर एक दुकान ली जो पीड़ित के घर से लगभग 15 किमी दूर थी।
आरोपियों ने रूद्र का जीएसटी पोर्टल का यूजर आईडी, पासवर्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का पूरा एक्सेस अपने पास ले लिया। रूद्र ने बताया कि उसने कभी कोई फर्जी बिलिंग या आईटीसी का दावा नहीं किया। आरोपियों ने उसके कागजात और जीएसटी नंबर का गलत इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें