फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फीस जमा करने जा रहे दादा की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवां मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से थाना क्षेत्र के करऊत गांव निवासी वीर बहादुर यादव (60) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वह मुहवां विजयगढ़ स्थित एक निजी स्कूल में अपने पोते की फीस जमा करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें