फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनियों को लूटने का मौका दे रही है सरकार: डॉ जनक कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सहारा और पर्ल के उपभोक्ताओं के पैसे वापस करने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि प्राइवेट कंपनियों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार लूटने का मौका दे रही है। हाथ पर हाथ रख कर के गरीब मजदूरों के लूटते हुए धन पर मुस्कुरा रही है। भाजपा का चरित्र और चाल विनाश की तरफ संकेत कर रहा है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि आज सपा बसपा और भाजपा में माफियाओं का बोलबाला है। जबकि स्व. कल्पनाथ राय के समय यह दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ते थे। धरने को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कल्पनाथ राय पूर्वांचल के विकास के पुरोधा थे। स्व. कल्पनाथ राय की देन है कि मऊ जनपद के साथ साथ पूरा पूर्वांचल विकास की धाराओं में जुटा और जब से वे इस दुनिया से चले गए पूरा पूर्वांचल विकास के लिए आंसू बहा रहा है।इस अवसर पर घनश्याम सहाय, राजमंगल यादव, संजय यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नजीर अहमद, अकरम प्रेमियर, ब्रह्मानंद पांडेय, रमन पांडेय, संपत मौर्या, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें