दोहरीघाट (मऊ)। कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही स्व. रामानंद राय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट एंड्रूज कॉलेज गोरखपुर तथा गाजीपुर के बीच खेला गया। मैच में दोनो टीमों की टक्कर कांटे की रही। गोरखपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय व मैच के समापन के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर मैच का शुभारंभ कराया।
स्व. रामानंद राय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट एंड्रूज गोरखपुर तथा गाजीपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की टक्कर कांटे की रही। मैच के पहले हाफ में गोरखपुर को एक पेनाल्टी कार्नर भी मिला, लेकिन गोल मे तब्दील नहीं हो सका। हाफ टाइम तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। हाफ टाइम के दसवें मिनट में गोरखपुर के 15 नंबर जर्सी के खिलाड़ी सुनील ने खूबसूरत मैदानी गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढत दिला दी जो अंत तक कायम रही।
गाजीपुर की टीम लगातार गोरखपुर पर दबाव बनाए रही, लेकिन एक गोल नहीं कर सकी। इस तरह गोरखपुर की टीम 1-0 से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय, विशिष्ट अतिथि डॉ. फैजान अहमद ने विजेता व उप विजेता टीम को स्व रामानंद राय राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की ट्राफी सौंपी। मैच के मैन ऑफ दी मैच गोरखपुर के विनोद रहे वहीं, मैन ऑफ दी सीरीज गाजीपुर के अमित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि खेल से मन व मष्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडेय, प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार राय ने सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया।मैच के कमेंटेटर मुन्ना शाही गोरखपुर रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव पूर्व प्रमुख, सर्वेश राय पूर्व प्रधानाचार्य, झारखंडेय राय पूर्व प्रधान, बिजेन्द्र राय, रामजी राय, अजीत राय, चिंटू राय, श्रीधर राय, शैलेंद्र राय, देवेंद्र शाही, प्रतीक राय, राजेश राय, ऋषभ राय, नन्हे राय, हरिनारायण राय, रविशंकर पांडेय, मनोज राय, तुलसी मिश्रा, अजय राय आदि उपस्थित रहे।