नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी छात्रसभा की बैठक को संबोधित क
नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी छात्रसभा के वैचारिक मंथन से परिवर्तन की ओर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा रहे। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
कहा कि छात्रसभा के कार्यकर्ता वैचारिक मंथन से परिवर्तन की ओर कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार में बढ़ रहे गुंडाराज, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से अवगत कराए।
इसके साथ ही पूर्व की सपा सरकार में जनता के लिए किए गए कार्याें को भी बताएं।
इससे ग्रामीण स्तर पर समाजवादी पार्टी मजबूत होगी।बैठक की अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश भारती ने की। इस दाैरान मुख्य कृष्णा यादव, धीरेन्द्र यादव, शिवेन्द्र चौहान, सतीष यादव, देवेंद्र कुमार, यशवंत यादव, देवेंद्र उपस्थित रहे।