फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को सही जानकारी दें शिक्षक

विज्ञापन
परदहां बीआरसी पर मीना मंच सुगमकर्ताओं की तीन दिवसीय कार्यशाला में मौजूद लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
 नगर स्थित  ब्लाक संसाधन केंद्र परदहा के सभागार में एडोलसेंट कार्यक्रम पर आधारित तीन दिवसीय मीना मंच कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

  इस दौरान जिला बेसिक  शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि किशोर-किशोरियों को प्यार दुलार व सही परामर्श देने की जिम्मेदारी जहां परिवार में माता पिता की है। वहीं विद्यालयों में हम शिक्षकों की भी है। शिक्षक ही छात्रों के अंदर जीवन कौशल विकसित करने में सहयोगी की भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए सभी शिक्ष्ाक और शिक्षिकाएं अपनी जिम्मेदारी को समझें आैर देश   हित में किशोर आैर किश्ााारियों को किताबी ज्ञान के साथ्ा ही सामाजिक जानकारी भी उपलब्ध कराएं। ताकि ये किशोर और किशोरियां समाज के बेहतरी के लिए कार्य कर सकें। इस दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा  अखिलेश सिंह ने कहा कि किशोर किशोरियों में अपनी जिज्ञासाओं को समझने, अपने बारे में जानने एवं स्वयं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना ही मीना मंच का उद्देश्य है। इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


इस कार्यशाला में किशोर और किशोरियों को तमाम जरूरी जानकारियां दी जाती हैं। खंडशिक्षा अधिकारी परदहा  रमेश सिंह ने कार्यशाला में प्रस्तुत गतिविधियों को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से लागू करने का आह्वान सुगमकर्ताओं से किया। मास्टर ट्रेनर अरविंद पांडेय, साधना यादव ने स्वस्थ जीवन जीने,जीवन कौशल,अंधविश्वास, अशिक्षा जैसे विषयों पर रोल प्ले एवम समूह कार्य कराते हुए छुआछूत, एड्स जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की। ट्रेनर अरविंद ने कहा कि बिना सामाजिक बुराईंयों को दूर किए अच्छे समाज का निर्माण नहीं हो सकता। कार्यशाला में सहेंद्र सिंह, सुधा वर्मा, प्रतिभा राय, अनिता यादव, रीता द्विवेदी, मंजू सिंह,रंजना श्रीवास्तव, दीपिका,गायत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें