सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर यूपी में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। घोसी सांसद राजीव राय ने भी उनका समर्थन किया है। कहा है कि पिछले बयानों का जवाब है।
मऊ जिले में दिशा की बैठक से पहले घोसी सांसद राजीव राय ने अबू आजमी के बयान पर उनका बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अबू आजमी ने जो भी कहा, वह पुराने बयानों को कोट करते हुए कहा था।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए सवाल किया कि इसके पहले सरकारों के हाथ में दही जमी थी क्या? पीले गमछे वाले पर पुलिस की पिटाई पर भी बोलते हुए सांसद ने सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आपने सुना होगा कि प्रभारी खुद कह रहा है कि मंत्री जी का फोन आया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
कहा कि जब उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर बलिया पुलिस से कार्रवाई की मांग की, तब जाकर कार्रवाई हुई। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि अब इसका भी श्रेय मंत्री लेना चाह रहे हैं।