पिछले दिनों शीतला धाम के गर्भगृह में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि चोरी का सामान बरामद किया गया है और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
नगर के शीतला माता धाम के गर्भगृह में हुई चोरी के संबध मे शहर कोतवाली में एएसपी महेश सिंह अत्री ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरी के सामान के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस दौरान इन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 97 प्रतिशत सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि चोरी मामले में पुलिस ने गाजीपुर जिले के जमनियां थाना क्षेत्र के बेटा बरकला गांव निवासी दीपक राय को चोरी हुए सामानों के साथ नगर के कासिमपुर पोखरी के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से शीतला धाम के गर्भगृह से चोरी गई 97प्रतिशत जेवरात (पीली धातु के सामानों) को पुलिस ने बरामद किया है। चोरी के बाद से ही पुलिस की कई टीमे लगी हुई थी।