फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद पुन: शुरू हुई घोसी सीएचसी, 40मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी।72 घंटे बाद घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए खोल दिया गया।तीन दिन बाद खुले सीएचसी में 40 मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया। अस्पताल के खुल जाने के बाद मरीजों ने काफी राहत की सांस ली। दरअसल बीते 4 जुलाई को सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद सीएचसी को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खोलने से पूर्व केंद्र प्रभारी डॉ. एसएन आर्या की मानीटरिंग में पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद अस्पताल को मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया। सुबह से दोपहर तक 40 मरीजों ने अपना इलाज कराया।बताते चले कि बीते 4 जुलाई को बीएचयू से आई रिपोर्ट में जिले में 13 कोरोना पॉजीटिव मिले थे। इसमें घोसी सीएचसी के एनसीडी क्लीनिक में तैनात स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजीटिव मिला था। इसके बाद अस्पताल को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। बुधवार को अस्पताल को सैनिटाइज करने के बाद पुन: खोल दिया गया। बुधवार को अस्पताल खुलने के बाद 28 स्वास्थ्यकर्मियों सहित कुछ बाहरी लोगों का सैंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें