मऊ। कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन कराने के लिए चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 30 हाट स्पाट सहित 85 बैरियर प्वाइंटों पर पुलिस ने1525 वाहनों को चेक किया। इसमें 91 वाहनों का चालान कर दिया। जबकि एक वाहन सीज किया। पुलिस ने इस मौके पर 3350 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। पुलिस ने बिना मास्क वाले 84 व्यक्तियों को पकड़ा। इनसे चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 75 व्यक्तियों को पकड़ा और इनसे पांच हजार 550 रुपये जुर्माना वूसल किया। पुलिस ने इस अभियान में कुल नौ हजार 550 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों, बैंकों, बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया।