घोसी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं का रोडरोड शो बापू इंटर कॉलेज से निकलकर कोपागंज थाना कसारा मोड़, भातकोल होते हुए धवरियासाथ, कुर्थीजाफरपुर कोइरियापर, नदवासराय होते हुए घोसी के लिए निकल गया। कोपागंज कसारा मोड़ पहुंचते ही समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रवि किशन और मनोज तिवारी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
इस दौरान वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने से आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ को संबोधित करते हुए दोनों भोजपुरी कलाकारों ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताएं। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ तथा छतों पर महिलाओं सहित तमाम लोग रोड शो देखने के लिए जुटे थे।