नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाॅट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को गाजीपुर विजर्ड और मिर्जापुर मास्टर्स टीम के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबले में गाजीपुर विजर्ड की टीम ने मिर्जापुर मास्टर्स को 3 विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मनीष को मैन आफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जापुर मास्टर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राजीव ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा मनीष ने 26, सत्यप्रकाश ने 24, देव प्रकाश ने 23 और सुबोध ने 12 रनों का योगदान दिया। पारी में 23 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि आलोक यादव को 2 सफलता मिली। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर विजर्ड की शुरुआत भी शानदार रही। टीम ने विवेक यादव के 31, आलोक के 27, टोनी के 25, श्याम के 23 और आशीष के 15 रनों की बदौलत 19.1 ओवरों में 7 विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
मिर्जापुर की ओर से मनीष ने 2 विकेट चटकाए, वहीं मनोज कुंवर, देव प्रकाश, दिनेश, राजीव और सचिन को 1-1 विकेट मिला। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन 26 रन और 2 विकेट के लिए मनीष को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया। मैच में स्कोरिंग मिथुन चौहान ने की, जबकि अंपायर की भूमिका अंकित और आदित्य ने निभाई।