फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ से छह बीघे में बनेगी गौशाला

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक के कुड़वा में गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास करते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : mau
विज्ञापन
 रतनपुरा ब्लाक के कुड़वा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष मुखर्जी की पावन धरती पर रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट और प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को वृहद गो संरक्षण केंद्र कुड़वा की आधारशिला रखी। मंत्री ने कहा कि 1.21 हेक्टेयर (करीब छह बीघे) क्षेत्रफल में इस केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 2.43 करोड़ की लागत आएगी। इसकी आधी रकम प्रदेश सरकार देगी और आधी रकम की व्यवस्था जिले के ब्लाकों में होने वाले विकास कार्यों के मद से होगी।
विज्ञापन


समारोह में अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि इस गो संरक्षण केंद्र के निर्माण का जिम्मा पैकफेड संस्था को दिया गया है। यह संस्था गोवंश के लिए शेड का निर्माण, भूसा गोदाम, कार्यालय कर्मचारी आवास, चहारदीवारी का निर्माण करेगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीपी सिंह ने कहा कि गोवंश को पानी पीने और नहलाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पोखरा खुदवा दिया गया है। पहले चरण में गोवंशों को खाने के लिए चरनी का निर्माण किया जाएगा।

इसमें एक पशु चिकित्सा केंद्र भी होगा, जहां बीमार पड़ने पर पशुओं की चिकित्सा की भी व्यवस्था की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि इस गो संरक्षण केंद्र के बन जाने से काफी सुविधाएं मिलेंगी और किसानों की शिकायतों को दूर करने में काफी मदद मिलेंगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंकुर लाठर, प्रधान प्रमोद चौहान, अमरनाथ यादव, देवेंद्र चौहान, राकेश मिश्र, राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामाश्रय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सहित कई लोगों रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें