फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के पास खुले में डंप किया जा रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी के विभिन्न वार्डों के स्थानों पर सार्वजनिक जगहों पर खुले में कचरा डंप किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही लोगों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। आदर्श नगर पंचायत से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क के किनारे आबादी के बीच में कचरा डंप किया जा रहा है। कस्बे के लोगों ने अधिशासी अधिकारी से कई बार शिकायत किया परंतु समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे लोगों में संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पास डंपिंग ग्राउंड न होने से विभिन्न वार्डों से निकलने वाला कचरा खुले में गिराया जा रहा है। मदापुर छावनी, बैसवाड़ा, मदापुर सम्सपुर आदि स्थानों पर खुले स्थान पर सड़क के किनारे आबादी के बीच में खाली स्थान पर खुले में कचरा गिराया जाता है। लोगों के शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस संबंध में इन्तेखाब आलम, जियाउद्दीन का कहना है कि बैसवाड़ा जाने वाली सड़क के किनारे कचरा डंप करने से दुर्गन्ध आ रही है। जिससे जीना मुहाल हो गया है। कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था केवल कागजों में ही सीमित है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि जमीन चिंहित करने का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही सक्षम अधिकारियों कीअनुमति मिल जाएगी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें