फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला प्रधान सहित छह पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र पखईपुर गांव में बीते 24 जुलाई की रात पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी अभिमन्यु सिंह (28) की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई जब वह खेत में पानी भरने के लिए ट्यूबवेल चालू करने गया था। मृतक के भाई संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद सिंह, उसकी ग्राम प्रधान पत्नी संगीता सिंह, अनिल सिंह, सीमा सिंह, सूरज सिंह और ओमप्रकाश सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार अरविंद सिंह पुत्र बसावन सिंह निवासी पखईपुर का एक सक्रिय गिरोह है जिसका वह गैंग लीडर है। इस गैंग के सक्रिय सदस्य सूरज सिंह, अनिल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संगीता सिंह, सीमा सिंह हैं, जिनकी ओर से एक संगठित आपराधिक गिरोह कायम किया गया है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है। इस गिरोह के सरगना अरविंद सिंह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर गिरोह के भौतिक और बुनियादी लाभ के लिए लोगों से मारपीट हत्या जैसे गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित करते हैं।
इन सभी के खिलाफ सरायलखंसी थाने में हत्या के मुकदमा दर्ज हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपी जेल में हैं। इनके खिलाफ दर्ज मुकदमा की विवेचना में पुलिस को पर्याप्त सबूत और साक्ष्य मिले हैं, इसके आधार पर इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें