फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉलर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की भोर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ जालसाजों को पुलिस ने पकड़ा। इसकी जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर शहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार की रात दो बजे एक होटल के पास से आठ लोगों को पकड़ा। पुलिस ने साहिल खान 20, अफजाल अल्बी 30,. विश्नोम मल्लाह 25, फिरोज 23, नीरज मल्लाह 23,. अमन अंसारी, मो परवेज, अफजल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से 20 डाॅलर की 12 नोट और एक डॉलर की 50 नोट बरामद किए। बताया कि पुलिस ने इनके पास से चार छोटी बड़ी डायरियां बरामद की।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य फर्जी सिम और फर्जी आईडी का प्रयोग कर आम लोगो से संपर्क करते हैं। लोगों को विश्वास में लेकर उनसे रुपये लेते हैं और बदले में उन्हें रुपये के मूल्य से ज्यादा डाॅलर की पोटली देते हैं। उसके ऊपर नीचे केवल असली डॉलर रहता है। गिरोह के सदस्य इसे कस कर बांध देते हैं। जिससे पूरा बंडल डॉलर का भ्रम पैदा करता हैं। कभी-कभी ये हूटर का भी प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें