घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर छावनी निवासी व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अब्दुल गफूर ने बताया कि वह अपने निजी काम से आजमगढ़ जिले के जहानागंज बस से जा रहा था। जिस बस से जा रहे थे उसी बस में एक पोस्टर लगा था जिसमें विदेश मे नौकरी कराने की बात लिखी थी।
उस पोस्टर पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया तो व्यक्ति ने नाम जावेद उर्फ अनीस निवासी मोहल्ला जफर नगर हमीदपुरा फुलवा की बाग दक्षिण टोला जनपद मऊ बताया। उसके कहने के अनुसार 15 लोगों को विदेश नौकरी पर भेजने की बात उसके द्वारा बताकर उसे विश्वास में ले लिया। जिसके बाद उसके खाते में छह लाख की राशि भेजने के बाद उसके द्वारा फर्जी कूट रचित हवाई यात्रा का टिकट और फर्जी कूट रजित वीजा दिया। जांच में पता चला कि सभी वीजा व टिकट फर्जी है। घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी। संवाद