फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इस्राइल में नौकरी का झांसा, चार युवकों से 8 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। इस्राइल में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर मऊ और देवरिया के चार युवकों से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैवल एजेंसी संचालक और उसके सहयोगी ने दो-दो लाख रुपये लेकर युवकों को फर्जी वीजा थमा दिया और उनके पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

टिकट की तारीख नजदीक आने पर दोनों आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। एसपी के आदेश पर कोपागंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम दो आरोपियों सूरज और राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी निवासी अमरनाथ यादव, हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा निवासी फतेह बहादुर यादव तथा देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी पंकज यादव और महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपर बनहर निवासी विवेक यादव पहले रूस में एक साथ नौकरी करते थे।
विज्ञापन

नौकरी से लौटने के बाद चारों विदेश में दोबारा रोजगार की तलाश में थे। इसी दौरान वे कोपागंज थाना क्षेत्र के डांड़ी चट्टी स्थित सरवती इंटरप्राइजेज राहुल टूर एंड ट्रेवेल्स के कार्यालय पहुंचे।
वहां उनकी मुलाकात एजेंसी संचालक राहुल यादव से हुई। आरोप है कि राहुल ने चारों को इजराइल भेजने और अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में प्रत्येक युवक से दो लाख रुपये मांगे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें