फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, मऊ और आजमगढ़ में देनी थी सप्लाई, तीन आरोपी बलिया और एक देवरिया का 

Tue, 18 Jan 2022 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जीप का नंबर भी फर्जी है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में हलधरपुर थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार की रात गुलौरी गांव के पास स्टेट हाईवे पर चार तस्करों को गिरफ्तार कर 70 किलो गांजा बरामद किया। तस्कर उड़ीसा से जीप से गांजा ला रहे थे। इसे मऊ और आजमगढ़ में देना था। जीप पर फर्जी नंबर लगा था। गांजे की कीमत साढ़े आठ लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


तस्करों में एक देवरिया तथा तीन बलिया जिले के हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वाट टीम प्रभारी सच्चिदानंद यादव और एसओ हलधरपुर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक जीप आती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। जीप की तलाशी लेने पर बोरे में रखा गया 70 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्कर गांजे को मऊ और आजमगढ़ में सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए तस्करों में प्रियांशु श्रीवास्तव निवासी आनंद नगर, बलिया, दिलीप पांडेय निवासी बरहज थाना बरहज, देवरिया, पवन सिंह निवासी मझवलिया थाना उभाव, बलिया और अजीत गोड़ निवासी दुर्गीपुर थाना मनियर, बलिया हैं। जीप का नंबर भी फर्जी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें