फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व मुख्य सचिव ने मेधावी छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

विज्ञापन
डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पी जी कॉलेज में शिक्षक राज बहादुर सिंह को सम्मानित करते पूर्
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित एक पीजी कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने श्रेष्ठा परीक्षा में 27वीं रैंक प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन की दो छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

साथ ही इसी विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक राजबहादुर सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह ने श्रेष्ठा परीक्षा में 27वीं रैंक प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन की छात्रा नेहा और 1471वीं रैंक हासिल करने वाली प्रियंका को एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 12-12 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
इसी विद्यालय के शिक्षक राजबहादुर सिंह को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और छात्र-छात्राओं को सफलता दिलाने में उनके सराहनीय योगदान के लिए पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने अपने पिता की स्मृति में मारूखपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम दो टॉपर्स पावनी मद्धेशिया और राजकुमार को गोल्ड मेडल और 12 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें