फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए किसानों का प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूराघाट के टड़ियांव स्थित पीसीएफ गोदाम पर यूरिया न मिलने पर सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। किसानाें के रुख को भांप गोदाम प्रभारी ताला बंद कर भाग गया। 
विज्ञापन



इसी तरह से घोसी। नगर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

 टड़ियांव स्थित पीसीएफ गोदाम से दर्जनों गांवों के किसान उर्वरक खरीदते हैं। गोदाम पर 240 बोरी यूरिया आने की भनक लगते ही भारी संख्या मेें किसान पहुंच गए।
विज्ञापन


 लेकिन मांग के सापेक्ष यूरिया उपलब्ध न होने की स्थिति मेें गोदाम प्रभारी ने असमर्थता जताई, जिसपर किसान उग्र हो गए। किसानों के उग्र तेवर को भांप गोदाम प्रभारी ताला बंद कर खिसक लिया।

 बारिश के बाद यूरिया छिड़काव करने योग्य हो गया है, लेकिन अभी तक यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। गोदाम प्रभारी का कहना था कि किसानों के उग्र तेवर के चलते खाद वितरित नहीं हो पा रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में विशुनधारी, चुलबुल, सतीश पांडेय, पवन कुमार सिंह, आशा, रामावती, धर्मचंद आदि शामिल थे।
घोसी संवाददाता के अनुसार रबी सीजन के पीक आवर में उर्वरक केंद्रों पर यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित न होने से किसान सड़क पर उतरने लगे हैं।

सोमवार को  इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया वितरण  की मांग को लेकर किसानों ने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियाें का कहना था कि यूरिया की सख्त जरूरत है।

निजी दुकानों सेे अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है। इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी ने बताया कि 4680 यूरिया आवंटित की गई थी जो वितरित कर दी गई है।


जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने इफको के एरिया अधिकारी देवी प्रसाद सहगल से वार्ता किया तो बताया गया कि यूरिया सहकारी केंद्रों को भेजी जा रही है। शहर कोतवाल ने किसानों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें