थाना क्षेत्र के तिनहरी मोड़ के पास रविवार की रात को पुलिस ने एक काले रंग के स्कार्पियो वाहन से मोबाइल टावरों से चुराई गई छह बैट्रियां बरामद की।
पकड़े गए दोनों आरोपी इन बैट्रियां को कहीं बेचने जा रहे थे। लेकिन दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है,
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि जनपद में घोसी, मधुबन भीमपुरा आदि जगहों पर लगे मोबाइल टावरों से बैट्रियां चुराई गई हैं। पुलिस ने संभावना जताई कि अन्य जगहों पर मोबाइल टावरों से चोरी के कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
पुलिस के अनुसार स्कार्पियो पर आगे और पीछे अलग अलग नंबरों की प्लेट लगी हुई थी। थाना मधुबन के उप निरीक्षक श्रीनिवास चौधरी और बिंदेश्वरी प्रसाद हमराहियों के साथ मधुबन-मऊ शहीद मार्ग पर तिनहरी के पास गश्त पर थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोड से गुजर रहे वाहनों की तलाशी की। मधुबन की ओर से काले रंग की एक स्कार्पियो आती हुई दिखाई दी।
पुलिस ने शक के आधर पर रोका, इतने में वाहन से दो लोग अंधेरे का लाभ उठाकर निकल भागे। अनय को दो को पुलिस ने दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर छह बैट्रियां, एक मोबाइल और लोहे के कुछ औजार बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये बैट्रियां मोबाइल टावरों से चुराई गई हैं। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि इस प्रकार उन्होंने पूर्व में घोसी, मधुबन भीमपुरा बलिया आदि कई स्थानों पर मोबाइल टावरों से बैट्रियां चुराई हैं।
पकड़े गए युवकों में शैलेंद्र सिंह आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के ठकुराई गंाव का जबकि उसका साथी घनश्याम सिंह रौनापार थाने के महुला गंाव का निवासी है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। भागे हुए दोनों चोरों की तलाश कर रही है। स्कार्पियो पर आगे की ओर जीजे- 5 साडी 6688 और पीछे की ओर प्लेट पर जीजे -5 सीडी 6666 अंकित था।
पुलिस इस वाहन को भी चोरी की मान रही है। एसओ परमानंद मिश्र ने बताया कि मोबाइल टावरों से बैट्रियां के चोरी की सूचना पर पुलिस सक्रिय थी। फरार हुए दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।