फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ स्थित एक मोबाइल की दूकान में हुई भीषण चोरी की घटना का खुलासा डेढ़ माह भी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध - प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने एक घंटे तक हाईवे जाम रखा। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
थानीदास मोड़ स्थित महेंद्र सिंह की मोबाइल की दूकान में बीते 6 जनवरी की रात चोरी हुई थी।


 दूकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन इस मामले में कोई प्रगति न होते देख क्षेत्रीय लोगों ने एक सप्ताह पूर्व इसके खुलासे क ी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।


 उस दौरान पुलिस ने लोगों को चोरी की घटना का जल्दी ही खुलासे का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस फिर भी इस मामले को लेकर उदासीन बनी रही।


 इससे नाराज ग्रामीणों ने जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हिटलर विश्वकर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे हाईवे पर जाम लगा दिया।


लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल कृपा शंकर पाठक ने लोगों को समझाया बुझाया। उन्होंने लोगों को बताया कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं,


 लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अभी उसका खुलासा नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस    एक माह के अंदर चोरी के माल के  साथ चोरों को गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तारी तथा सामान बारामदगी का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें