फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों के घर संेध लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पारा गांव में बुधवार की रात चोर तीन सगे भाइयों के घर में सेंध लगाकर हजारों के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन



चोर कई कुंतल गेहूं तो ले ही गए, बर्तन आदि भी उठा ले गए। इसकी जानकारी तीनों भाईयों को गुरुवार को सुबह हुई। टूटा हुआ बाक्स एवं बिखरे सामान कुछ दूरी पर मिले। सूचना देने के कई घंटेे बाद पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर चली गई।


  तीनों भाईयों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दी है। चोरों ने एक अन्य मकान में भी सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन वे अपने प्रयास में सफल नहीं हुए और किसी की आहट के चलते भाग गए।
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा गांव में जगदीश, शिवलोचन व विन्ध्याचल पुत्रगण बलदेव राम का अगल-बगल मकान है। बुधवार की रात तीनों घरों के पीछे से चोरों ने सेंध लगाया और छह कुंतल गेहूं, फूल एवं स्टील के बर्तन बाक्स में रखे कपडे़ आदि तीनों घरों से उठा ले गए।


पूरा परिवार घर के अगले हिस्से के कमरों में सोया हुआ था। तीनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। इन लोगों ने इसकी सूचना कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी को भी दी लेकिन पुलिस काफी देर से पहुंची।


उधर, फैजुल्लाहपुर गांव में भी चोरों ने रिजवान पुत्र सत्तार के घर में सेंध लगाया लेकिन चोर अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। घर में किसी की आहट मिलने पर चोर भाग गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें