डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में दम खम दिखाते खिलाड
मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेशस्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी, बरेली, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और गोरखपुर मंडल की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल को 4-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में बरेली मंडल ने लखनऊ मंडल को 4-1 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथे क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रात:कालीन सत्र के मुख्य अतिथि अशोक सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रहे। सायंकालीन सत्र का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन उपक्रीड़ाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने किया। क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।