फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 47 दिन में दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी महिला के नीचे उतारते पुलिसकर्मी। स्रोत- सोशल मीडि
विज्ञापन
मऊ। पट्टीदारों से जमीन को लेकर चल रहे विवाद से परेशान रानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी सपना सिंह शुक्रवार दोपहर मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया। सपना सिंह ने 47 दिन में दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया है।
विज्ञापन

नीचे उतरने के बाद सपना सिंह ने आरोप लगाया कि पट्टीदार जमीन के विवाद को लेकर उनके खेत में रोज कूड़ा फेंकते हैं। विरोध करने पर अभद्रता और विवाद किया जाता है। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
22 जून को न्यायालय परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी थी महिला
सपना सिंह इससे पहले 22 जून की शाम मऊ न्यायालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं। उस समय उन्होंने जमीन विवाद में मारपीट और पति के ई-रिक्शा का जबरन चालान कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनकी बात सुनने के बाद चालान माफ करा दिया था। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से विवाद को लेकर परेशान महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला की ओर से की जा रही शिकायतों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें