फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक, चना और रिफाइन के अभाव में गरीबों का खाद्यान्न वितरण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में गरीबों को वितरित किया जाने वाला खाद्यान्न चना, नमक और रिफाइन की नियमित आपूर्ति न हो पाने से समय से वितरित नहीं हो पा रहा है। इनकी उपलब्धता न होने से अप्रैल महीने के दूसरी किश्त के अनाज का वितरण नहीं हो पाया है। जिले में शहरी क्षेत्र के पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 62977 है जबकि लाभार्थियों की संख्या 287007 है। जबकि शहरी क्षेत्र के अन्त्योदय कार्डों की संख्या 7591 और लाभार्थियों की संख्या 23704 है। इस प्रकार शहरी क्षेत्र के इन दोनों श्रेणियों के कार्डों की संख्या 70568 और लाभार्थियों की संख्या 310711है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र क पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 260338 और लाभार्थियों की संख्या 1169361 और अन्त्योदय कार्डों की संख्या 49003 और लाथार्थियों की संख्या 178920 है। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों श्रेणियों के कार्डों की संख्या 309341और लाभार्थियों की संख्या 1348281 है।
विज्ञापन

विभागीय नियमों के अनुसार गरीबों को चावल और गेहूं के साथ चना,नमक और रिफाइन भी निशुल्क वितरित किया जाना है। चना,नमक और रिफाइन की खरीदारी करके नेफेड को सभी विपणन केंद्रों तक पहुंचाना है। नेफेड तय समय सीमा तक इन तीनों खाद्य वस्तुओं को विपणन केंद्रों तक पहुचा नहीं पा रहा है। अप्रैल महीने के दूसरे पखवारे में गरीबों को बांटा जाने वाला चना, नमक और रिफाइन सभी विपणन केंद्रों तक नहीं पहुंच पाया है। इसकी आपूर्ति धीरे धीरे हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें